मंत्री पर लगा बेटे को ठेका दिलाने का अरोप
मंत्री के पुत्र तनवीर अंसारी को पांच मार्च को देवघर जिले में एक सड़क निर्माण का ठेका दिया मिला था। यह ठेका जिले के ग्रामीण कार्य विभाग की ठेका समिति द्वारा दिया गया था।
राज्य के विपक्षी दलों ने विभाग के इस कदम को गलत करार दिया है।
कांग्रेस के विधायक के. एन. त्रिपाठी ने रविवार को रांची में संवाददाताओं को बताया, "शिबू सोरेन सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार भ्रष्टाचार से नहीं लड़ रही है। राज्य में हाल के वर्षो में हुए घोटालों की जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को भी अब तक नहीं सौंपा गया है।"
राज्य के उपमुख्यमंत्री दास ने कहा, "यदि यह ठेका नियम के तहत दिया गया है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हुआ है। फिर भी मैं इस मुद्दे को देखूंगा।"
अपने बचाव में ग्रामीण कार्य मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा, "क्या मंत्री का बेटा होना अपराध है। वर्ष 2003 से ही मेरे पुत्र को ठेके का लाइसेंस मिला है और जिसे ध्यान में रखते हुए उसे यह ठेका दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications