रंजीत बजाज का दूसरा अंगरक्षक भी शिकंजे में
पुलिस ने रविवार को बताया कि पानीपत जिले में स्थित सिंक गांव से देर शनिवार महिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले की जांच कर रहे जंगशेर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने मनिंदर को उसके घर से गिरफ्तार किया और अब उसे पंचकुला ले जा रहे हैं।"
गौरतलब है कि बजाज सहित उसके दोनों अंगरक्षकों मल्खान सिंह और मनिंदर सिंह पर न्यायमूर्ति के बेटे गुरमोहन सिंह पर हमला करने का आरोप है। बजाज पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
पुलिस को एक महीने तक झांसा देने के बाद बजाज को गत तीन मार्च को गिरफ्तार किया था और अब उसे अंबाला जेल में रखा गया है।
बजाज के एक अंगरक्षक मल्खान को आठ मार्च को चंण्डीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications