मराठी साहित्यकार करंदीकर का निधन
करंदीकर साहित्य जगत में 'विंदा' उपनाम से जाने जाते थे। उनके बेटे उदय करंदीकर ने आईएएनएस को उनके निधन के बारे में जानकारी दी।
उदय ने कहा कि उनके पिता ने बांद्रा पूर्व स्थित गुरु नानक अस्पताल में अंतिम सांस ली। करंदीकर का पार्थिव शरीर उनके आवास 'साहित्य सहवास' पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
उदय ने कहा, "पिताजी की इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव शरीर सर जे. जे. अस्पताल को दान कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications