आर्थिक प्रोत्साहन वापस लेते समय सजगता जरूरी : चीनी प्रधानमंत्री
वार्षिक संसदीय सत्र की समाप्ति पर जियाबाओ ने संवाददाताओं से कहा, "हमें आर्थिक नीतियों की निरंतरता और स्थिरता को कायम रखना चाहिए। इसका अर्थ है कि अर्थव्यवस्था में सुधार को जारी रखने के लिए हम सक्रिय राजकोषीय नीति और आसान मौद्रिक नीति को जारी रखेंगे।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियाबाओ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू अर्थव्यस्था की जरूरत के अनुसार चीन अपनी आर्थिक नीतियों को लचीला रखेगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखना, आर्थिक मॉडल में संतुलन रखना और महंगाई पर काबू रखना बहुत चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है और इसने आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखने तथा महंगाई को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications