दिल्ली में मणिपुरी महिला के साथ छेड़छाड़
पुलिस ने रविवार को बताया कि सोनिया (बदला हुआ नाम) मुनिरका में अपनी बहन के साथ रहती है। शनिवार करीब आधी रात को एक बस स्टाप पर एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ छोड़छाड़ की।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले पूर्वोत्तर के युवाओं की मदद के लिए काम करने वाले संगठन 'पूर्वोत्तर सहायता केंद्र' के मधु चंद्रा ने बताया, "सोनिया हमेशा अपनी बहन को लेने के लिए करीब आधी रात को मुनिरका बस स्टाप पर जाती रहती है। शनिवार रात में एक आदमी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।"
चंद्रा ने बताया कि महिला के मदद के लिए चिल्लाने पर उसके दोस्त और सड़क पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े।
चंद्रा ने कहा, "लोगों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वसंत विहार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications