वर्षों बाद मुआवज़े पर सहमति

इस सहमति के बाद फ़ायर फाइटर्स, पुलिस, राहतकर्मियों और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को 65 करोड़ डॉलर से ज़्यादा की राशि दी जाएगी. 9/11 के हमले के तुरंत बाद की परिस्थिति से निपटना इन राहतकर्मियों, पुलिस और फ़ायर फ़ाइटर्स के लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा था.
उन्हें न सिर्फ़ मौत के भयानक दृश्यों का सामना करना पड़ा, बल्कि वे धुएँ के गुबार से भरे इलाक़े में उन्हें काफ़ी समय बिताना पड़ा. इनमें से कई लोग बाद में बीमार भी पड़ गए. जज और 95 प्रतिशत पीड़ितों की मंज़ूरी के बाद ही यह समझौता प्रभावी हो पाएगा. मुआवज़े की यह राशि 1.1 अरब डॉलर के एक संघीय बीमा कोष से आएगी, जिस पर न्यूयॉर्क सिटी का नियंत्रण होता है.
इस मामले में शामिल लोगों के वकील की ओर से पीड़ितों के दावे की जाँच के लिए एक व्यक्ति चुना जाएगा तो इसकी वैधता और प्रभावितों को मिलने वाली राशि पर फ़ैसला करेगा. न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने इस समझौते को जटिल परिस्थितियों में एक निष्पक्ष और उचित समाधान बताया है.












Click it and Unblock the Notifications