नहीं कम हो रही महंगाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, भाजपा नेता सुषमा स्वराज देश के सभी दिग्गज लगातार बढ़ती महंगाई पर चिंतित नजर आ रहे हैं। गांव की गलियों से लेकर संसद के गलियारों तक बढ़ती महंगाई के चर्चे हैं। नेता हो या आम आदमी सब की नाक में महंगाई ने दम कर रखा है। लेकिन आगे महंगाई के घटने और आम आदमी को राहत मिलने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में खाद्य महंगाई की दर 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 17.81 प्रतिशत रही। दालों, आलू और दूध की ऊंची कीमतों के कारण महंगाई काबू में नहीं आ पा रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़ों के अनुसार खाद्य महंगाई की दर 20 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 17.87 प्रतिशत थी। उससे पहले के सप्ताह में खाद्य महंगाई की दर 17.58 प्रतिशत थी।

पढ़ें :'10 दिन में गिरेंगे खाद्य पदार्थों के दाम'

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में बढ़ती महंगाई को चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि ऊंची कीमतों का कारण आपूर्ति की कमी है। हालांकि केंद्र सरकार इस महंगाई के पीछे राज्य सरकारों की नाकामी का हवाला दे रही है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकारें महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को दोषी बताते हैं। कुल मिला के महंगाई की गेंद एक पाले से दूसरे पाले में लुढ़क रही है। देश की जनता जो पहले ही मंदी के कारण बेरोजगारी और कुपोषण से जूझ रही थी लगभग एक साल की महंगाई झेलते-झेलते भुखमरी की कगार पर पहुंच गई है।

खाद्य पदार्थो की कीमतों में पिछले एक साल के अंदर निम्नलिखित बढ़ोत्तरी हुई है-

दालें - 33.38 %

आलू - 22.46 %

सब्जियां - 15.61 %

दूध - 15.31 %

गेंहू - 14.34 %

अनाज - 11.53 %

प्याज : 2.98 %

फल : 11.77 %

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+