बच्चे को अगवा किया फिरौती में मांगी बहन

पुलिस के अनुसार सरवई थाना क्षेत्र में रहने वाला फूल सिंह अपने ही गांव की सुमन अहिरवार से एकतरफा प्यार करता है। पिछले साल उसने लड़की को अगवा कर लिया था, लेकिन पुलिस के दबाव में फूल ने सुमन को छोड़ आया था।
पढ़ें- बच्चे की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े किए
सुमन अपने मामा गिरधारी लाल के यहां रहती है। फूल जब सुमन को दोबारा अगवा करने में नाकाम रहा तो उसने सोमवार को गिरधारी के घर पर धावा बोला और उनके डेढ़ साल के बेटे को अगवा कर लिया और फिरौती के तौर पर सुमन की मांग की।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आरआर सिंह के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है और फूल सिंह के कब्जे से बच्चे को छुड़ाने के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है। फिलहाल कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications