नोएडा: बच्‍चे की हत्‍या कर शव के टुकड़े किए

Noida Murder
नोएडा। निठारी और आरुषि हत्‍याकांड का गवाह बने नोएडा में एक और दर्दनाक वारदात हुई। यहां पर एक किराएदार ने मकान मालिक के 11 साल के बच्‍चे की हत्‍या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यही नहीं हत्‍यारे किराएदार ने बच्‍चे के शव के टुकड़ों को एक बैग में भरा और नोएडा से बिहार ले गया। वहां छपरा रेलवे स्‍टेशन पर उसने बैग छोड़ दिया।

पढ़ें- 2 महिलाओं को कुल्‍हाड़ी से काट डाला

नोएडा की इस वारदात ने एक बार फिर उत्‍तर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था को तार-तार कर दिया। यह मामला नोएडा के सेक्‍टर 39 सदरपुर इलाके का है। एसपी सिटी एके त्रिपाठी ने बताया कि इलाके में रहने वाले सुकांत बिपानी के घर में रोहन झा नाम का एक व्‍यक्ति रहता था। पिछले दिनों किराए को लेकर झगड़ा हुआ जिसमें बिपानी ने झा से मकान खाली करने को कहा। दोनों के बीच काफी झगड़े हुए। और एक दिन झा ने बिपानी से बदला लेने की ठान ली।

दोस्‍त के साथ रची साजिश

अपने दोस्‍त माधव मिश्रा के साथ मिलकर उसने एक साजिश रची, जिसे अंजाम देते हुए एक फरवरी को इन लोगों ने बिपानी के 11 वर्षीय बेटे राहुल को उसी के घर से अगवा कर लिया और सदरपुर में ही एक मकान में ले गया और वहां उसके बेटे को बेंच पर लिटा कर रस्‍सी से बांध दिया। और उसकी हत्‍या कर दी। उसके बाद रोहन झा ने बच्‍चे के शरीर के कई टुकड़े कर डाले।

इसके बाद भी रोहन की हैवानियत खत्‍म नहीं हुई। उसने राहुल के शव के टुकड़ों को एक बैग में भरा और वैशाली एक्‍सप्रेस से बिहार के छपरा जिले के लिए रवाना हो गया। छपरा रेलवे स्‍टेशन पर उसने बैग छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक जब स्‍टेशन पर लोगों को शव के सड़ने की बदबू लगी तो स्‍टेशन के कर्मचारियों को सूचित किया गया। कर्मचारियों ने जब बैग खोला तो उसमें शव के टुकड़े मिले।

बैग में दूटा कत्‍ल का सबूत

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बैग को कब्‍जे में ले लिया। बैग की पड़ताल में उसके अंदर आईएनजी वैस्‍या बैंक (नोएडा ब्रांच) की पासबुक मिली, जो रोहन के दोस्‍त माधव मिश्रा की थी। यही से पुलिस ने सुराग लगाया रोहन को धर दबोचा। 14 फरवरी को पुलिस ने रोहन के उस घर पर छापा मारा जहां बच्‍चे की हत्‍या की गई थी। घर में खून के छींटें व दाग पाए गए। रोहन का दोस्‍त मिश्रा फिलहाल फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+