मध्य प्रदेश में रोजाना होती हैं 6 हत्याएं
कांग्रेस विधायक पांची लाल मेड़ा के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि 16 जून, 2009 से 15 फरवरी, 2010 तक राज्य में 1473 हत्याएं हुई हैं। इस तरह यह औसत रोजाना छह हत्याओं का है।
सदन में गृहमंत्री की ओर से पेश की गई इस रपट से खुलासा होता है कि हत्याओं के मामले में प्रदेश की औद्योगिक राजधानी अव्वल है, जहां आठ माह में 80 हत्याएं हुई हैं। इसी अवधि में ग्वालियर में 69, जबलपुर में 58, उज्जैन में 51 और भोपाल में 39 हत्याओं की वारदातें हुईं। इसके अलावा पूरे राज्य में इस दौरान 1413 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications