वाल्ट्ज़ बने सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता
हॉलीवुड के कोडेक थिएटर में वर्ष 2010 के लिए ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है.
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार क्रिस्टॉफ़ वाल्ट्ज़ को फ़िल्म इनग्लोरियस बासटर्ड्स के लिए दिया गया है. जबकि सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मार्क बोएल को मिला फ़िल्म द हर्ट लॉकर के लिए.
इस बार फ़िल्म अवतार और द हर्ट लॉकर को नौ-नौ नामांकन मिले हैं
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार की दौड़ में कुल 10 फिल्में हैं और इस बार वोटिंग प्रक्रिया में भी बदलाव लाया गया हैं
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए सबसे बड़े दावेदार अवतार और हर्ट लॉकर को माना जा रहा है.
अगर 'द हर्ट लॉकर' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिल जाता है तो यह ऑस्कर के इतिहास में सबसे कम कमाई करने वाली बेस्ट पिक्चर अवार्ड विजेता होगी. फ़िल्म ने लगभग एक करोड़ 50 लाख डॉलर की कमाई की है.
वहीं अगर बिगलो को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिल जाता है तो यह पुरस्कार जीतने वाली वह पहली महिला होंगी. ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में अभी तक सिर्फ़ चार महिलाओं को इस श्रेणी में नामांकन मिला है.
ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में अभी तक सिर्फ़ चार महिलाओं को इस श्रेणी में नामांकन मिला है.












Click it and Unblock the Notifications