ओबामा ने इराक़ियों की तारीफ़ की

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक़ के लोगों की हिम्मत की तारीफ़ की है और संसदीय चुनावों में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी है.

इराक़ में संसदीय चुनावों के दौरान हुई हिंसा में 35 लोग मारे गए थे.

राष्ट्रपति ओबामा ने इन चुनावों को मील का पत्थर बताया और इराक़ी अधिकारियों को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी. साथ ही सुरक्षाबलों के पेशेवर रवैए की तारीफ़ की.

इधर चुनाव अधिकारियों का कहना है कि संसदीय चुनाव के नतीजे आने में कई दिन लग जाएंगे.

इन चुनावों में 80 दलों के छह हज़ार से अधिक उम्मीदवार 300 सीटों के लिए मैदान में हैं.

बीबीसी विश्व मामलों के संपादक का कहना है कि महीनों लेन देन के बाद नया गठबंधन सत्ता संभाल पाएगा.

इराक़ के कई शहरों में मौजूद बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि उन्होंने वहाँ सामान्य मतदान देखा. मतदान में लोग आसानी से हिस्सा ले सकें, इसके लिए अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही पर लगी पाबंदी कुछ समय के लिए हटा ली थी.

अहम चुनाव

वर्ष 2003 में इराक़ पर हुए हमले के बाद से यह दूसरा संसदीय चुनाव है.

हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी और ईरान से लगी सीमा को सील कर दिया गया था.

देशभर में हज़ारों सैनिकों को तैनात किया गया था.

वर्ष 2005 में हुए संसदीय चुनाव में नूरी अल मलिकी देश के प्रधानमंत्री बने थे. संसद में शिया पार्टियों का बहुमत था.

राष्ट्रपति जलाल तालबानी ने भी जनता से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की. रविवार तो उन्होंने कुर्द इलाक़े के सुलेमानिया में मतदान किया.

कट्टरपंथी शिया नेता मुक़्तदा अल सद्र ने भी इराक़ी लोगों से मतदान में हिस्सा लेने और हिंसा छोड़ने की अपील की थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+