बच्ची ने घंटा बजा कर बचाई सैकड़ों जानें
सेन्टियागो। चिली में पिछले दिनों आए विनाशकारी भूकंप के दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची के अदम्य साहस और सूझबूझ की वजह से सैकड़ों जानें बच गईं। इस बच्ची का नाम मार्टिना मातुराना है। वह वालपारासियो शहर की निवासी है।
उसके दादा ने रिक्टर पैमाने पर 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के आने के बारे में उसे बताया तो मार्टिना ने वहां लगे एक घंटे को बजाया। इस घंटे को आपात स्थिति में बजाया जाता है। मार्टिना ने जब घंटा बजाना आरंभ किया तो स्थानीय लोग भी सतर्क हो गए और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने भागे। इस तरह से कई लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। भूकंप से इस इलाके में भारी तबाही मची।
खबरों में कहा गया है कि जब तूफान समुद्र से शहर की ओर से बढ़ रहा था तो मार्टिना ने अपने घर की खिड़की से तबाही को देखा। उसने देखा की नौकाएं पलट रहीं थीं और ऊंची लहरें उठ रही थीं। यह देखकर वह सीधे बाहर निकली और घंटा बजाने के लिए भागी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को आए इस विनाशकारी भूकंप से चिली में 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लाख लोग बेघर हो गए।













Click it and Unblock the Notifications