यमन में बड़ा डायनामाइट धमाका, 19 मरे
सना। यमन के तायज शहर में मंगलवार को डायनामाइट से भरे एक गोदाम में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "विस्फोट में तीन इमारतें तहस-नहस हो गईं। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।"
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट मंगलवार सुबह हुआ और इससे तीन इमारतें तबाह हो गईं। ये इमारतें गोदाम के नजदीक ही स्थित थीं। पहाड़ी प्रांत तायज में सड़क निर्माण के लिए इस गोदाम में सामान रखा जाता था। बचावकर्मियों ने दो इमारतों के मलबे से छह महिलाओं, दो बच्चों और एक वृद्ध आदमी का शव बाहर निकाल लिया है जबकि 15 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
उन्होंने बताया कि विस्फोटक आवासीय क्षेत्र अल-मस्बाह स्थित एक चार मंजिला इमारत के तहखाने में रखे हुए थे। विस्फोट के बाद यह इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications