बेकाबू ट्रक ने 3 पुलिसवालों की जान ली
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार देर रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना बालागढ़ पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले रुकेशपुर इलाके के नजदीक हुई। गस्ती पर तैनात पुलिस के एक वाहन को तेज गति से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बालगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने फोन पर बताया, "घटना स्थल पर मरने वालों में तीन पुलिसकर्मियों में से दो सिपाही और एक वाहन चालक शामिल है, जबकि एक उपनिरीक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि हादसा उस दौरान हुआ जब पुलिस वाहन रात में इलाके में गस्त लगा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, घटना के तुरन्त बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।"













Click it and Unblock the Notifications