तसलीमा ने विवादित लेख से इंकार किया

छवि ख़राब करने का प्रयास
लेखिका ने कहा कि कुछ लोग उनकी छवि ख़राब करने के लिए इस तरह के लेख का इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य में हुई हिंसा पर तस्लीमा ने कहा ''कनार्टक में जो भी हुआ, उससे मैं दुखी हूं। मैंने सुना कि मेरे एक लेख की वजह से लोग भड़क गए हैं। लेकिन कनार्टक के किसी भी अखबार में मैंने कोई लेख नहीं लिखा है। मैंने अपने किसी लेख में यह नहीं लिखा कि मुहम्मद साहब बुर्के के खिलाफ थे।''
गौरतलब है कि तस्लीमा नसरीन के बुर्के के विरोध में लिखे इस कथित लेख के बाद पूरे कनार्टक में तनाव की स्थिति है। राज्य में भड़के दंगों के बाद दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत पुलिस फायरिंग की वजह से हुई थी।
कर्नाटक के शिमोगा शहर में कर्फ्यू जारी
बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के बुर्के पर लिखे गए एक लेख के विरोध में कर्नाटक के शिमोगा शहर में भड़के दंगों के बाद लगाया गया कर्फ्यू आज भी जारी है। शिमोगा के पुलिस अधीक्षक एस.मुरुगन ने बताया,"शहर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में हैं। शहर में सोमवार शाम से किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। "












Click it and Unblock the Notifications