बांदा जेल में कैदी की मौत

सोमवार को बांदा कारागार में बंद कैदी होली का जश्न मना रहे थे, उसी वक्त एक साल से गैर इरादतन हत्या के आरोप में बंद कैदी श्याम धुरिया ने सीने में दर्द की शिकायत की। कारागार के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, हालत ठीक न होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
डिप्टी जेलर अनिल कुमार ने बताया कि ''सब कुछ अचानक हुआ''। शाम को गुस्साए परिजन और नगर के लोगों ने बलखंड़ीना का पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को लाठी चार्ज करना। पुलिस कार्रवाई में कई लोगों के घायल होने की खबर है। उधर जिला प्रशासन ने कैदी की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications