आतंकवाद के खिलाफ जल्द कार्रवाई करे पाक: प्रधानमंत्री

सऊदी अरब की संसद 'मजलिस-अश-शूरा' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग होगा तो व्यापार, यात्रा और विकास से जुड़े बुहत अवसरों के लिए द्वार खुलेंगे और इससे दोनों देशों और दक्षिण एशिया में समृद्धि आएगी।" उन्होंने कहा कि इसके लिए पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने होंगे।
सिंह ने कहा कि भारत दक्षिण एशिया में स्थायी शांति बहाली के लिए ही पाकिस्तान के साथ स्थायी रूप से सहयोगी रिश्तों का इच्छुक है। प्रधानमंत्री ने यहां अफगानिस्तान के हालात का जिक्र भी किया, जहां पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले में नौ भारतीय मारे गए थे। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के लोग बहुत ज्यादा पीड़ा झेल चुके हैं। वे शांति के वातावरण और सम्मान व आशा के साथ जिंदगी जीने का हक रखते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications