भीड़ ने इनामी बदमाश को ढेर किया
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव में सोमवार रात उग्र भीड़ ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रमोद सिंह को पीट-पीट कर मार डाला। प्रमोद सिंह से गांव के लोग लंबे अरसे से परेशान थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलगवां थाने के मेहुती गांव के लोगों की सोमवार की देर रात को बदमाश प्रमोद सिंह से भिड़ंत हो गई। गांव वालों ने एकजुट होकर प्रमोद सिंह पर हमला बोल दिया। इस हमले में प्रमोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सतना के पुलिस अधीक्षक हरि सिंह यादव ने बताया कि प्रमोद सिंह पर 15 हजार रुपये का इनाम था और ग्रामीण इलाकों के लोग उससे परेशान थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications