बिहार: नक्सलियों ने 2 की जान ली
पटना। बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सोमवार रात एक पुलिस चौकीदार सहित दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार भोगलाडीह गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 30 से 40 नक्सलियों ने धावा बोलकर चौकीदार कमलेश्वरी यादव और कैलाश पंडित की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया गया, जिसमें नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
उधर, हवेली खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क़े चन्द्रा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications