3000 साल बाद खिला भाग्यशाली फूल
लंदन। चीन की एक नन के घर में उसकी वाशिंग मशीन में उदुम्बरा फूल खिला है। बौद्ध धारणा के मुताबिक यह फूल 3,000 वर्ष के अंतराल पर खिलता है। मियाओ वी को शुरुआत में लगा कि यह फूल नहीं किसी कृमि का अंडा है और उन्होंने उसे निकाल कर फेंक दिया। लेकिन अगले दिन उन्होंने वहां 18 सफेद फूल देखे जिनमें से सुगंध आ रही थी।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक चीनी नन के झियांग्सी प्रांत के लूशान माउटेंन क्षेत्र स्थित घर में यह फूल पाया गया था। समाचार पत्र के मुताबिक 50 वर्षीय मियाओ वी को अपनी वाशिंग मशीन में सफेद रंग का यह फूल मिला था।
उदुम्बरा संस्कृत भाषा का एक शब्द है। जिसका अर्थ होता है 'स्वर्ग का एक शुभ पुष्प'। इस फूल का आकार केवल एक मिलीमीटर होता है और ऐसा कहा जाता है कि इस फूल की दुर्लभता के चलते बौद्ध पौराणिक कथाओं में इसका उल्लेख मिलता है। स्थानीय मंदिरों का विश्वास है कि ये छोटे फूल चमत्कारी उदुम्बरा के नमूने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications