खबरों के लिए अमेरिकियों की पसंद 'इंटरनेट'
सैन फ्रांसिस्को। खबरों के स्रोत के मामले में इंटरनेट ने समाचार पत्रों को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को जारी हुए एक नए अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर अमेरिकी खबरों के लिए समाचार पत्र या रेडियो की बजाए इंटरनेट का उपयोग करते हैं लेकिन टेलीविजन अब भी खबरों का लोकप्रिय स्रोत बना हुआ है।
'पेव इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट" द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि रेडियो समाचार सुनने वाले 54 प्रतिशत और समाचार पत्र पढ़ने वाले 50 प्रतिशत लोगों की तुलना में 61 प्रतिशत अमेरिकी समाचार स्रोत के रूप में इंटरनेट का उपयोग करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 78 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे टेलीविजन पर समाचार देखते हैं।
रिपोर्ट में पाया गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 92 प्रतिशत लोग समाचारों के लिए एक से अधिक स्रोतों का उपयोग करते हैं। इनमें ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स, रेडियो, टेलीविजन और समाचार पत्र शामिल हैं। समाचारों के लिए गूगल न्यूज, याहू न्यूज और एओएल जैसे पोर्टल्स के अलावा बीबीसी, न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन की साइट्स देखी जाती हैं।













Click it and Unblock the Notifications