प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से नगा नेताओं की मुलाकात
नगा समस्या के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकार के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बाद यह नेता प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। अलगाववादी गुट के एक नेता के मुताबिक एनएससीएन-आईएम गुट के साथ करीब एक साल के अंतराल के बाद फिर से शांतिवार्ता शुरू हुई है।
एनएससीएन-आईएम के संचालन समिति के संयोजक वी.एस.अतेम ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री के आवास पर गुट के नेताओं की एक बैठक हो रही है, हमें उम्मीद है कि वार्ता ईमानदारी और गंभीरता के साथ होगी।"
अतेम ने बताया कि गुट के महासचिव थूइंगालेंग मुइवा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जो नीदरलैंड में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। वह शनिवार रात यहां पहुंचे।
केंद्र सरकार ने एनएससीएन-आईएम को शांतिवार्ता के लिए आंमत्रित किया था। गुट के नेता ने कहा कि सरकार ने पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पाण्डे को नए वार्ताकार के तौर पर नियुक्त किया है। उन्हें विशेष रूप से गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बुलाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications