सतना में भीड़ ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को ढेर किया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलगवां थाने के मेहुती गांव के लोगों की सोमवार की देर रात को बदमाश प्रमोद सिंह से भिड़ंत हो गई। गांव वालों ने एकजुट होकर प्रमोद सिंह पर हमला बोल दिया। इस हमले में प्रमोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सतना के पुलिस अधीक्षक हरि सिंह यादव ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि प्रमोद सिंह पर 15 हजार रुपये का इनाम था और ग्रामीण इलाकों के लोग उससे परेशान थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications