खातेगांव में स्थिति काबू में लेकिन कर्फ्यू जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को होली के मौके पर हुए विवाद ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। इस हिंसा के दौरान कई दुकानों को भी फूंक दिया गया था।
देवास के पुलिस अधीक्षक एस़ पी़ सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि खातेगांव में हालात अब नियंत्रण में है, मगर कर्फ्यू जारी है। पुलिस ने अब तक 39 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications