पंजाब में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नया कानून लाने की तैयारी
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "कानूनी सलाह लेने के बाद हमने विधेयक के मसौदे को लगभग तैयार कर लिया है। इस विधेयक को एक कानून का रुप देने का इरादा है। नए कानून के मुताबिक जो कोई भी प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया जाएगा तो उसे नुकसान भुगतना पड़ेगा।"
बादल ने कहा कि पंजाब में पिछले दस वर्षों में अराजकता का माहौल देखने को मिला है। इसलिए ऐसी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कानून लाने की तत्काल जरूरत है।
बादल ने कहा कि नया कानून बर्बर और हिंसक प्रदर्शन के मौजूदा कानून के अतिरिक्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications