नेपाल में भारतीय मूल के प्रकाशक की हत्या
नेपाली दैनिक 'जनकरपुर टुडे' के प्रकाशक अरुण सिंघानिया (50) पर हमलावरों ने सोमवार शाम गोली चलाई थी। उस समय अरुण होली का त्योहार मनाकर घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और अरुण पर नजदीक से गोली चलाई। उन्हें तीन गोलियां लगी थी।
भारतीय मूल के प्रकाशक की हत्या के खिलाफ व्यापारिक संगठनों ने मंगलवार को जनकपुर बंद का आह्वान किया है। नेपाली पत्रकार संघ ने भी हत्या की निंदा की है। संघ ने कहा कि हमलवारों की गिरफ्तारी की मांग में जनकरपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।
समाचार पत्र के प्रकाशन के अलावा अरुण एक एफएम रेडियो स्टेशन और एक इंटरनेट पोर्टल भी चलाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications