पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ त्रिपुरा बंद
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने इस बंद का आह्वान किया है। बंद की वजह से आम जनजीवन मंगलवार को बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सीटू की त्रिपुरा ईकाई के महासचिव पियूष नाग ने कहा कि वाम दलों की मांगों को दरकिनार कर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई। इससे आम आदमी पर और बोझ बढ़ेगा। आम आदमी पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications