गिटार छोड़ बिड्डू ने थामी कलम

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड में 'आप जैसा कोई..' जैसा लोकप्रिय गीत दे चुके संगीतकार बिड्डू ने तीन साल पहले अपना गिटार छोड़कर कलम थाम ली है। उन्हें लगता है कि अब संगीत दुनिया में महत्वपूर्ण चीज नहीं रहा है।

बिड्डू ने यहां आईएएनएस से कहा कि म्यूजिक रिकॉर्ड्स की बिक्री पहले की अपेक्षा कम हो गई है। अब संगीत उतना महत्वपूर्ण नहीं रहा जितना कि 15 वर्ष पहले था। उन्होंने कहा कि अब वह और अधिक समय तक संगीत रचना नहीं करना चाहते हैं।

पिछले सप्ताह ही उन्होंने अपनी आत्मकथा 'बिड्डू : मेड इन इंडिया' से साहित्य की दुनिया में कदम रखा है।

बिड्डू कहते हैं, "आत्मकथा लिखने का मेरा कोई इरादा नहीं था। वर्ष 2007 में मैंने एक उपन्यास लिखने की सोची थी। मैंने स्पेन में इसे लिखना शुरू किया। दो साल बाद मार्च 2009 में मैं अपने उपन्यास के साथ दिल्ली आया और कई प्रकाशकों से मुलाकात की। उन्हें कहानी पसंद आई लेकिन उन्होंने मश्विरा दिया कि चूंकि आप एक बड़े संगीतकार हैं तो क्यों न पहले अपनी आत्मकथा लिखें। उसके बाद हम आपके उपन्यास पर नजर डालेंगे।"

तब उन्होंने वापस लौटकर अप्रैल 2009 में अपनी यादों को बटोरना शुरू किया। उन्होंने कहा, "सितम्बर तक मेरी किताब तैयार हो गई। मैंने हार्परकोलिन्स-इंडिया के साथ तीन किताबों का जो अनुबंध किया है उनमें से यह पहली किताब है।"

दुनियाभर में अब तक बिड्डू के 3.8 करोड़ म्यूजिक रिकॉर्ड्स की बिक्री हो चुकी है। उन्हें आज भी 1980 में आई फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' का जीनत अमान पर फिल्माया अपना गीत 'आप जैसा कोई' याद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+