राजस्थान में आबकारी धावों में 346 गिरफ्तार
आबकारी धावों में गश्त के दौरान कुल 608 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 358 साधारण, 156 महत्वपूर्ण, 42 अतिमहत्वपूर्ण, 50 बी.एल.सी. तथा 2 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अभियोग शामिल हैं।
धावों के दौरान जब्त सामग्री में 36 हजार 199 भारत निर्मित विदेशी मदिरा की बोतलें, 4 हजार 323 बीयर की बोतलें, 21 हजार 580 देशी मदिरा की बोतलें, 3 हजार 666 अवैध शराब की बोतलें जब्त की गई। इनके अलावा 3 हजार 950 वाश लीटर, 20 हजार 251 स्प्रिट लीटर, 12 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा दो सौ अफीम ग्राम जब्त की गई। इसके अलावा 6 ट्रक, 10 जीप, 7 कार, 11 मोटर साइकिलें, 3 स्कूटर, एक मोपेड, एक साईकिल सहित कुल 39 वाहन जब्त किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications