नेपाल में एक भारतीय की हत्या, दूसरे पर दागी गोली (लीड-2)

काठमांडू, 2 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक बेहद सुरक्षित क्षेत्र में दिनदहाड़े मीडिया से जुड़ी एक हस्ती की हत्या के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि दक्षिणी नेपाल में मंगलवार को भारतीय स्वामित्व वाले एक मेडिकल कॉलेज के भारतीय प्रबंध निदेशक पर घातक हमला किया गया।

बोस्टन युनिवर्सिटी से एमबीए नागेंद्र के.पामपति दक्षिणी चितवन जिले के भरतपुर कस्बे में कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस के प्रबंध निदेश हैं। उन पर मंगलवार की शाम उस समय गोली दागी गई जब वह अपनी कार में सवार होकर लाजिमपत इलाके से गुजर रहे थे। इस इलाके में भारतीय दूतावास सहित तमाम देशों के दूतावास स्थित हैं।

पुलिस ने कहा है कि पामपति की कार क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

इस गोलीबारी के बाद राजधानी में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने सभी यातायात रोक दिया और गुजर रहे वाहनों की जांच शुरू कर दी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भारतीय प्रबंध निदेशक पर हमला ऐसे समय में हुआ है, जब नेपाली दैनिक जनकपुर टूडे के प्रकाशक अरुण सिंघानिया (50) की सोमवार की शाम उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और उन्होंने अरुण पर नजदीक से गोली चलाई। उन्हें तीन गोलियां लगी थी।

सिंघानिया का मीडिया समूह एक एफएम रेडियो स्टेशन और एक इंटरनेट पोर्टल भी चलाता है। वह एक महीने की भारत यात्रा के बाद रविवार को धनुषा जिले के जनकपुर लौटे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली में उनका बेटा राहुल एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसी से मुलाकात के लिए वह वहां पहुंचे थे।

काठमांडू में उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मुलाकात कर उन्हें चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के अंदर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो देश के सभी उद्योग और व्यापार बंद कर दिए जाएंगे।

भारतीय मूल के प्रकाशक की हत्या के खिलाफ व्यापारिक संगठनों ने मंगलवार को जनकपुर बंद का आह्वान किया है। नेपाली पत्रकार संघ ने भी हत्या की निंदा की है। संघ ने कहा कि हमलावारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनकरपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।

तराई इलाके में सक्रिय दो हथियारबंद गुटों, पूर्व माओवादियों के एक दल तराई जनतांत्रिक मुक्ति मोर्चा (राजन मुक्ति) और तराई जनतांत्रिक पार्टी-मधेस ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+