ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस कोर समूह की बैठक
ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद से न केवल विपक्षी पार्टियां होहल्ला मचाए हुए हैं, बल्कि गठबंधन सरकार में शामिल पार्टियां भी विरोध कर रही हैं। विपक्ष ने एक अभूतपूर्व घटना के तहत उस समय सदन से बहिर्गमन किया था, जब वित्त मंत्री मुखर्जी पिछले शुक्रवार को अपना बजट भाषण दे रहे थे।
कोर समूह की बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता मीडिया से बात करने के मूड में नहीं था। सभी ने बस यही कहा कि संसद बुधवार से चलेगी।
लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि कांग्रेस समझती है कि डीजल और पेट्रोल पर बढ़ाए गए कर को वापस लेना बुद्धिमानी नहीं होगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को वापस लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बढ़ी हुई ईंधन कीमतों का थोक मूल्यों पर प्रत्यक्ष प्रभाव 0.4 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications