कोस्टारिका में 250,000 डॉलर के साथ तस्कर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शनिवार को जुआन सेंटामारिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अधिकारियों ने मेक्सिको से यहां पहुंचे मुनोज ब्रिसेनो नामक इस संदिग्ध तस्कर को 250,000 डॉलर की राशि के साथ गिरफ्तार किया।
सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार गिरफ्तार संदिग्ध तस्कर की उम्र 24 वर्ष है। उसके सूटकेस से नकदी बरामद की गई।
उल्लेखनीय है कि कोस्टारिका में गत दो महीने में पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से 874,290 डॉलर बरामद जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications