ग्वाटेमाला के वेश्यालय में 5 लोगों की हत्या
पुलिस प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया,"रविवार रात हथियारों से लैस दो व्यक्ति वेश्यालय में घुस गए और वहां ग्राहकों से लूट-पाट की और शराब पीने के बाद गोलीबारी की।"
समाचार एजेंसी ईएफई ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया ,"हमलावरों ने पांच लोगों की गोली मार कर हत्या दी। मरने वालों में एक 15 वर्षीय युवक भी शामिल है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications