इंटरनेट ने समाचार पत्रों को पीछे छोड़ा : अमेरिकी अध्ययन
समचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'पेव इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि रेडियो समाचार सुनने वाले 54 प्रतिशत और समाचार पत्र पढ़ने वाले 50 प्रतिशत लोगों की तुलना में 61 प्रतिशत अमेरिकी समाचार स्रोत के रूप में इंटरनेट का उपयोग करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 78 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे टेलीविजन समाचार देखते हैं।
रिपोर्ट में पाया गया है कि सर्वेक्षण में शामिल 92 प्रतिशत लोग समाचारों के लिए एक से अधिक स्रोतों का उपयोग करते हैं। इनमें ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किं ग साइट्स, रेडियो, टेलीविजन और समाचार पत्र शामिल हैं।
समाचारों के लिए गूगल न्यूज, याहू न्यूज और एओएल जैसे पोर्टल्स के अलावा बीबीसी, न्यूयार्क टाइम्स और सीएनएन की साइट्स देखी जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications