भारत के साथ व्यापारिक अवरोधों को दूर करेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि वह इस वर्ष भारत के साथ प्रमुख व्यापारिक अवरोधों को दूर करेगा और नवाचार, सैन्य, कृषि, बाजार उपयोग और निवेश संबंधी मुद्दों पर सहयोगी पहल विकसित करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के वर्ष 2010 के व्यापार नीति एजेंडे में कहा गया है, "हमारी योजना में व्यावसायिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण समझौते पर काम करना और द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत जारी रखना भी शामिल है।"
एजेंडे में कहा गया है, "वर्ष 2009 में ओबामा प्रशासन ने भारत के साथ अमेरिका के बढ़ते रिश्ते के लिए मजबूत खाके की जरूरत महसूस की थी।" एजेंडे में कहा गया है कि पिछले पांच वर्षो के दौरान अमेरिका-भारत के बीच व्यापार दोगुना हो गया है।
एजेंडे में कहा गया है, "वर्ष 2010 में ट्रेड पॉलिसी फोरम के हिस्से के रूप में हम प्रमुख व्यापारिक अवरोधों को दूर करना चाहते हैं और सहयोगी पहल विकसित करना चाहते हैं, खासतौर से नवाचार, सैन्य, कृषि, बाजार उपयोग और निवेश संबंधी मुद्दों पर।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications