हमीरपुर में पुलिस व ग्रामीणों ने नहीं मनाई होली

होली के दो दिन पूर्व ललपुरा थाने के मोराकादर गांव में जगदीश सिंह की गोली मारकर जबकि उनकी पत्नी बृजलता, बच्चों अक्षय, अजय, संजय व आकांक्षा की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से दुखी हो पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह ने पुलिस व ग्रामीणों से होली न मनाने का आग्रह किया था। पूरे जनपद की पुलिस ने सोमवार को रंग, अबीर व गुलाल से परहेज किया।

सूर्यनाथ सिंह ने कहा, "जगदीश सिंह सहित उनके परिवार के सदस्यों की नृशंस हत्या मानवीय संवेदनाओं को झंकझोरने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने होली न मनाने का फैसलना किया। हमने ग्रामीणों से भी आग्रह किया था कि वे होली न मनाए।"

मोराकादर गांव के आसपास के गांवों परसनी, ममरेजपुर, अछपुरा, बहदीना, टीकापुर औ बजेहटा के गामीणों ने भी होली नहीं मनाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+