गुजरात में भूमि अधिग्रहण योजना का विरोध
राज्य सरकार कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण कर उसे उद्योग जगत को आवंटित करने की योजना बना रही है। भावनगर जिले के माहुवा इलाके के किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
माहुवा इलाके में लोग निरमा कंपनी की प्रस्तावित 214 हेक्टेयर सीमेंट संयंत्र का विरोध कर रहे हैं।
भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कानू कालसारिया कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य इलाकों में भी किसानों को ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications