दिल्ली में पारा चढ़ा, गर्मी की आमद
दिल्ली में मंगलवार सुबह तीखी धूप रही और तापमान औसत से ऊपर रहा।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में सर्दी का मौसम समाप्त हो गया है और गर्मियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ेगा।"
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
दिल्ली में रविवार के दिन पिछले चार सालों में 28 फरवरी का दिन सबसे गर्म रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications