गिरफ्तार आतंकी के लिए बांग्लादेश से संपर्क करेगी सरकार

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम बांग्लादेश सरकार से संपर्क करेंगे और वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे।"

कृष्णा, बांग्लादेशी समाचार माध्यमों में प्रकाशित उस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसने आईसी-814 अपहरण कांड में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

कृष्णा ने कहा, "आप जिस व्यक्ति का जिक्र कर रहे हैं, यदि वह व्यक्ति वही है, जिसकी हमें तलाश है तो हम निश्चित रूप से इस मामले पर बांग्लादेश सरकार से बात करेंगे।"

कुछ समाचार माध्यमों में आई खबरों के अनुसार बांग्लादेश सरकार ने बिलाल हुसैन उर्फ नानू मंडल उर्फ बिलाल को गिरफ्तार किया है। उसने स्वीकार किया है कि 24 दिसंबर 1999 को एयर इंडिया के विमान आईसी-814 के अपहरण मामले में उसने प्रमुख भूमिका निभाई थी। विमान को काठमांडू (नेपाल) से अगवा कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था।

बिलाल को रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) द्वारा चलाए गए एक विशेष आतंक निरोधी अभियान के दौरान ढाका कॉलेज के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+