पुणे बम विस्फोट की जांच सही दिशा में : चिदंबरम
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि पुणे बम विस्फोट की जांच सही दिशा में चल रही है, ऐसे में इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
मंत्रालय के मासिक रपट को पेश करते हुए उन्होंने कहा, "पुणे बम विस्फोट की जांच एकदम सही दिशा में चल रही है और हमें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।"
गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, सरकार आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की जांच रपट का इंतजार कर रही है। इस रपट के जल्द आ जाने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को पुणे के जर्मन बेकरी में हुए बम विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे और करीब 60 लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications