बिहार में 3 लोगों की हत्या
पुलिस के अनुसार धनरुआ गांव में स्थानीय निवासी मनोज राय एक ताड़ी की दुकान में ताड़ी पीने गया था। उसी समय किसी बात को लेकर उसका दुकानदार के साथ विवाद हो गया। इस दौरान दुकानदार ने मनोज पर तेजधार वाले हथियार से वार कर दिया। घायल अवस्था में उसे घर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद गुस्साए मनोज के समर्थकों ने आकर ताड़ी की दुकान पर हमला कर दिया। यहां लोगों ने चौकीदार भीखर दास समेत दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि चौकीदार के ही भाइयों का उक्त ताड़ी दूकान था। आक्रोशित लोगों ने यहां कम से कम छह घरों में आग लगा दी।
इधर, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अजिताभ कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी खोखन दास को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications