भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच छात्रों की हिफाजत पर होगी चर्चा (लीड-2)

इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षा इंतजाम, व्यापार और हॉकी कूटनीति भी उनके एजेंडे में है।

जब यहां संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि क्या हाल में भारतीय छात्रों पर हुआ हमला नस्लीय भावना से प्रेरित रहा है, इस पर स्मिथ ने कहा, "मैंने खेद के साथ अपने संसद में कहा है कि जिन कुछ भारतीय लोगों पर हमला किया गया है, उन हमलों में कुछ नस्लीय भावना से प्रेरित रहे हैं। हम उनकी पूर्ण रूप से निंदा करते हैं।"

स्मिथ ने जोर देकर कहा कि "आस्ट्रेलिया आने वाले भारतीयों पर या किसी भी व्यक्ति पर किए जाने वाले हमले के लिए यहां बिल्कुल जगह नहीं है।"

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कराने के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं जिससे 'जब लोग आस्ट्रेलिया आएं तो यहां आनंददायक और सुरक्षित महसूस करें।'

स्मिथ की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब रविवार की सुबह मेलबर्न में एक श्रीलंकाई व्यक्ति और उसकी भारतीय पत्नी पर हमला हुआ है।

नशे में धुत 25 युवकों ने भारतीय मूल की महिला अगाल्या साहासरानामन और उसके 60 वर्षीय पति रंजीत साहासरानामन पर उनके घर के बाहर हमला किया और आपत्तिजनक नस्लीय टिप्पणियां कीं।

अपनी भारत यात्रा के दौरान स्मिथ सबसे पहले वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच आर्थिक संबंध बढ़ाने और भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाएं तलाशने पर बातचीत होने की उम्मीद है।

इसके बाद रात को स्मिथ मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के साथ विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखेंगे, जिसे 'दोस्ताना मैच' का नाम दिया गया है।

स्मिथ बुधवार को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा के मसले पर भी बातचीत होगी। इससे पहले जनवरी के आखिरी में दोनों की लंदन में मुलाकात हुई थी।

अपनी यात्रा शुरू करने से पहले स्मिथ ने मेलबर्न में कहा, "ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीयों की सुरक्षा और पढ़ाई के लिए उन्हें बेहतर माहौल मुहैया कराने के अपने प्रयासों की हम भारत सरकार को जानकारी देंगे।"

स्मिथ ने कहा कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में कुछ भारतीयों को तकलीफ उठानी पड़ी। इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने की दिशा में वह कृष्णा से चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "हम भारतीय छात्रों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उनकी हिफाजत, सुरक्षा और बेहतरी चिंता का एक विषय है।"

भारतीय छात्रों पर पिछले दिनों हुए हमलों को यहां काफी लोग नस्लवादी हमले मान रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इससे इंकार किया है। इन्हीं चिंताओं को दूर करने की दिशा में इन दिनों कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई नेताओं की भारत यात्रा हो रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री केविन रूड और उप राष्ट्रपति जूलिया गिलार्ड भी भारत यात्रा पर आए थे।

पिछले साल मई में भारतीय छात्रों पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

स्मिथ भारत सरकार को पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी आतंकवाद निरोधक श्वेत पत्र की जानकारी भी देंगे और इस साल यहां होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+