बिहार के छात्रों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजे
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में पढ़ाई करने गए दो छात्रों की मौत के बाद उनके परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वहां के मुख्यमंत्री से बात कर वहां पढ़ाई कर रहे बिहारी छात्रों की सुरक्षा देने को भी कहा है।
राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रविवार को तमिलनाडु के कडलूर जिले के अन्नामलाई विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे दो बिहारी छात्रों की उस समय मौत हो गई थी जब पुलिस और छात्रों के बीच हुए टकराव में मची भगदड़ में कुछ छात्र कॉलेज के नजदीक नहर में डूब गए थे। नहर में डूबने के कारण बिहार के दो छात्रों की मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि वहां के गृह सचिव से बात हुई है तथा शवों को लाने के लिए दोनों छात्रों के अभिभावक पटना से रवाना हो गए हैं। उन्होंने अधिकारियों की टीम भेजे जाने की बात पर कहा कि वहां के छात्रों को सुरक्षा दिलवाना मुख्य कार्य है अगर जरूरत पड़ी तो अधिकारियों को भी भेजा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications