भीमा देवी मंदिर सबसे अच्छा रखरखाव वाला स्मारक घोषित
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "हरियाणा सरकार ने भीमा देवी मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर एक सुंदर संग्रहालय बना दिया है और अब यहां स्थित यादविद्र गार्डन पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।"
प्रवक्ता ने बताया," खुदाई में प्राप्त इस प्राचीन मंदिर के अवशेषों को एक इनडोर संग्रहालय में सजोकर रखा गया है। इससे सटे हुए एक मैदान में आउटडोर संग्रहालय भी मौजूद है। इसके निर्माण में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत आई है। पूरा परिसर कलात्मक ढंग से बड़े करीने से सजाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications