आस्ट्रेलिया में नस्लीय हमलों के लिए कोई जगह नहीं : स्मिथ

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ ने मंगलवार को कहा है कि आस्ट्रेलिया आने वाले भारतीयों या किसी भी व्यक्ति पर किए जाने वाले हमलों के लिए वहां बिल्कुल जगह नहीं है।

तीसरी बार भारत दौरे पर यहां पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद स्मिथ ने कहा, "मैंने खेद के साथ अपने यहां संसद में कहा है कि जिन कुछ लोगों पर हमला किया गया है, उन हमलों में कुछ नस्लीय बू रही है।"

स्मिथ ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित कराने के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं कि 'जब लोग आस्ट्रेलिया आएं तो वहां आनंददायक और सुरक्षित महसूस करें।'

स्मिथ की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब रविवार की सुबह मेलबर्न में एक श्रीलंकाई व्यक्ति और उसकी भारतीय पत्नी पर हमला हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+