गुजरात के प्रमुख शहरों में आंतकी हमले की आशंका से विशेष सतर्कता
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विशेष रूप से अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट और जामनगर में निगरानी बढ़ा दी गई है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अहमदाबाद) सतीश शर्मा ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर इन शहरों को सतर्क किया गया है।
शर्मा ने बताया, "आतंकी हमले की आशंका के चलते भीड़भाड़ वाली जगहों पर चौकसी रखी जा रही है।"
होली की वजह से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, हालांकि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण गुजर गया है। लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था अभी जारी रहेगी।
पार्क और बागीचों पर खास नजर रखी जा रही है, जहां सुबह लोगों के टहलने की वजह से भीड़ होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications