कैरी ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का समर्थन किया
जेरूसलम, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेटर जॉन कैरी ने ईरान के ऊर्जा उद्योग के खिलाफ प्रतिबंधों का समर्थन किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कैरी ने सोमवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के पक्ष में रहे हैं।
इस पहले इजरायल के राष्ट्रपति सिमोन पेरेस ने कैरी से आग्रह किया था कि वह ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को कड़ा करें। उल्लेखनीय है कि कैरी अमेरिका की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications