शराब पार्टी करते भाजपा नेता सहित 10 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऊषा रादा ने जब पुलिसकर्मियों के साथ फार्म हाउस पर छापा मारा उस समय पार्टी में शराब बांटी जा रही थी और बार बालाएं नृत्य कर रहीं थी।
पुलिस के अनुसार, यह पार्टी भाजपा नेता और रियल एस्टेट व्यापार से जुड़े उनके मित्र ने आयोजित की थी। ठाकुर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार बार बालाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 12 बोतल शराब जब्त की गई।
गुजरात में शराब बंदी लागू है और बिना वैध परमिट के इसे रखना और पीना दंडनीय अपराध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications