कॉलेज के कार्यालय में मृत मिले प्राचार्य
पुलिस अधिकरी एन.एस.जगताप ने आईएएनएस को बताया, "होली की छुट्टी होने के बावजूद प्राचार्य सोमवार को देर रात अपने कार्यालय गए हुए थे। उसके बाद फिर से वह वापस घर नहीं लौटे, और कॉलेज एक कर्मचारी ने सुबह उन्हें खून से लथपथ अवस्था में पाया।"
प्राचार्य के 33 वर्षीय भाई शंकर द्वारा दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक डाक्टरेट की उपाधि से संबधित काम की वजह से बोंड्राल सोमवार रात को कॉलेज कार्यालय गए थे।
बोंड्राल के आने में बहुत देरी होने की वजह से उनके परिजन परेशान हो रहे थे, उन्हें मंगलवार सुबह प्राचार्य की मौत की जानकारी मिली।
जगताप ने बताया कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है। संभव है कि उनके कुछ पुराने दुश्मन हों लेकिन सही तरीके से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications